
रांची, झारखंड: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर Bahu Kalyan Foundation द्वारा रांची के लालपुर थाना परिसर में एक जागरूकता एवं सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं के अधिकार, सुरक्षा, स्वास्थ्य और सशक्तिकरण के प्रति समाज में जागरूकता फैलाना था।

कार्यक्रम में लालपुर थाना की महिला पुलिस पदाधिकारी गीता रजक (ASI), अर्चना महतो (ASI) और मंजू मुर्मू (ASI) की गरिमामयी उपस्थिति रही। उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद महिलाओं को कानून और सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी दी और उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया। साथ ही किसी भी प्रकार के अन्याय या उत्पीड़न के खिलाफ निडर होकर आवाज उठाने का संदेश दिया।

इस अवसर पर उज्ज्वल प्रकाश तिवारी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण किसी भी समाज के समग्र विकास की आधारशिला है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को शिक्षा, स्वास्थ्य और सुरक्षा के क्षेत्र में सशक्त बनाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

Bahu Kalyan Foundation की ओर से कार्यक्रम का संचालन अनिता चौरसिया (Project Manager) और शिखा सिंह (Coordinator) द्वारा किया गया। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को उनके अधिकारों, स्वास्थ्य जागरूकता और सामाजिक सशक्तिकरण से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं।

कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और समान अधिकार सुनिश्चित करने के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया। इस मौके पर Bahu Kalyan Foundation ने सभी महिलाओं को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं दीं और समाज में महिला सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य करते रहने की प्रतिबद्धता दोहराई।




