
रांची: राजधानी रांची स्थित झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के केंद्रीय कार्यालय में कोडरमा की पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष सह झामुमो नेत्री श्रीमती शालिनी गुप्ता और उनके समर्थकों के साथ औपचारिक मुलाकात की गई।

हाल ही में पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने के बाद आयोजित इस मुलाकात के दौरान संगठन को और मजबूत बनाने की दिशा में सार्थक चर्चा की गई। बैठक में संगठन विस्तार, कार्यकर्ताओं की भूमिका और आने वाले समय में पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करने को लेकर विचार-विमर्श हुआ।
इस अवसर पर कई लोगों ने झारखंड मुक्ति मोर्चा की सदस्यता ग्रहण की। पार्टी नेताओं ने सभी नए सदस्यों का झामुमो परिवार में स्वागत करते हुए उन्हें पार्टी की नीतियों और सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

साथ ही कोडरमा जिले से आए कार्यकर्ताओं द्वारा मिले सम्मान के लिए आभार व्यक्त किया गया।पार्टी नेताओं ने कहा कि झामुमो के केंद्रीय अध्यक्ष हेमंत सोरेन के नेतृत्व में झारखंड मुक्ति मोर्चा परिवार लगातार मजबूत हो रहा है। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में झारखंड को विकास की नई दिशा देने के लिए पार्टी का हर कर्मठ कार्यकर्ता संकल्पित है।अंत में सभी ने एक स्वर में “जय झारखंड” का नारा लगाया।
