रांची में सरहुल महोत्सव 2026 की तैयारी तेज, प्रशासन और केंद्रीय सरना समिति ने लिया जायजा

Spread the love

सरहुल पूजा महोत्सव 2026 को शांतिपूर्ण, भव्य और आकर्षक तरीके से मनाने को लेकर रांची जिला प्रशासन और केंद्रीय सरना समिति के बीच महत्वपूर्ण बैठक और निरीक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।


आज दिनांक 15 मार्च 2026 को रांची जिला प्रशासन के प्रतिनिधि और केंद्रीय सरना समिति के सदस्य केंद्रीय सरना स्थल, सिरम टोली रांची पहुंचे। इस दौरान सरना समिति के सदस्यों ने जिला प्रशासन को सरहुल पूजा महोत्सव की तैयारियों और आवश्यक व्यवस्थाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी।


इस मौके पर रांची उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने सरना समिति के सदस्यों को आश्वस्त किया कि इस वर्ष सरहुल पर्व को भव्य और आकर्षक तरीके से मनाने के लिए प्रशासन पूरी तरह तैयार है। उन्होंने कहा कि पर्व के दौरान पानी, बिजली, साफ-सफाई और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जाएंगे ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।


साथ ही प्रशासन की ओर से यह भी जानकारी दी गई कि अल्बर्ट एक्का चौक से लेकर सिरम टोली सरना स्थल तक भव्य और आकर्षक विद्युत सज्जा की जाएगी, जिससे पूरे क्षेत्र का माहौल उत्सवमय बनेगा।


इस अवसर पर केंद्रीय सरना समिति के केंद्रीय अध्यक्ष फूलचंद तिर्की, केंद्रीय प्रवक्ता एंजेल लकड़ा, प्रमोद एक्का, आकाश तिर्की, राहुल तिर्की, संगीता कच्छप, लक्ष्मी मुंडा, सोहन कच्छप, अरविंद हंस, हीरो हंस, प्रदीप लकड़ा सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।


सभी ने मिलकर सरहुल महोत्सव को सफल बनाने के लिए समन्वय के साथ काम करने की बात कही।

Leave a Reply