बिहार राज्यसभा चुनाव में एनडीए का क्लीन स्वीप, पांचों सीटों पर दर्ज की शानदार जीत

Spread the love

पटना: बिहार में राज्यसभा की पांच सीटों के लिए हुए चुनाव के परिणाम सामने आ गए हैं। इस चुनाव में एनडीए (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सभी पांचों सीटों पर जीत हासिल कर क्लीन स्वीप कर लिया है।


मिली जानकारी के अनुसार, मतदान के बाद हुई मतगणना में एनडीए को कुल 202 वोट प्राप्त हुए, जबकि महागठबंधन को केवल 37 वोट ही मिल सके। इस परिणाम ने राज्य की सियासत में एनडीए की मजबूत पकड़ को एक बार फिर साबित कर दिया है।


वोटिंग के दौरान महागठबंधन को उस समय बड़ा झटका लगा जब उसके चार विधायक विधानसभा में मतदान के लिए नहीं पहुंचे। इनमें तीन विधायक कांग्रेस के और एक विधायक राष्ट्रीय जनता दल (राजद) का बताया जा रहा है। इन विधायकों की अनुपस्थिति का सीधा असर महागठबंधन के वोट बैंक पर पड़ा।


राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इस चुनाव परिणाम से बिहार की राजनीति में एनडीए की स्थिति और मजबूत हुई है, वहीं महागठबंधन को आगामी चुनावों को लेकर अपनी रणनीति पर पुनर्विचार करना पड़ सकता है।

Leave a Reply