
रांची | सरहुल पूजा महोत्सव को धूमधाम और शांतिपूर्ण तरीके से मनाने को लेकर आज दिनांक 17 मार्च 2026 को एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता केन्द्रीय सरना समिति के केन्द्रीय अध्यक्ष फुलचन्द तिर्की ने की।
बैठक के दौरान फुलचन्द तिर्की ने बताया कि सरहुल महोत्सव को भव्य रूप देने के लिए सरना संगठन और रांची जिला प्रशासन युद्ध स्तर पर तैयारी में जुटे हुए हैं। उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा पानी, बिजली, शौचालय, साफ-सफाई और विधि व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए विशेष व्यवस्था की जा रही है।

उन्होंने समाज के लोगों से अपील करते हुए कहा कि गाँव से लेकर शहर तक हर घर में सरना झंडा लगाया जाए और सरना स्थलों की साफ-सफाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही उन्होंने सरहुल शोभायात्रा में D.J. के उपयोग से बचने और पारंपरिक वाद्य यंत्र जैसे ढोल, नगाड़ा और मांदर के साथ नृत्य-संगीत करने की अपील की।
बैठक में यह भी जानकारी दी गई कि 18 मार्च 2026 को शाम 3:00 बजे से प्रेस क्लब, रांची में ‘सरहुल पूर्व संध्या’ कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
इस मौके पर केन्द्रीय सरना समिति के प्रवक्ता एंजेल लकड़ा, नंदा उराँव, सोहन कच्छप, पंचम तिर्की सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
