सरहुल पूजा में शामिल होने के लिए CM हेमंत सोरेन को मिला आमंत्रण

Spread the love

रांची | 20 मार्च 2026 : झारखंड में प्रकृति पूजा के प्रमुख पर्व सरहुल को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी कड़ी में आज मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय, रांची में मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन से केंद्रीय सरना समिति, रांची के प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार मुलाकात की।


इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को आगामी 21 मार्च 2026 को आयोजित होने वाले पारंपरिक सरहुल पूजन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सादर आमंत्रित किया। यह कार्यक्रम रांची के केंद्रीय सरना स्थल, सिरमटोली में आयोजित होगा।


मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल से बातचीत के दौरान सरहुल पर्व की महत्ता और आदिवासी संस्कृति की परंपराओं पर भी चर्चा की।


इस मुलाकात में केंद्रीय सरना समिति के अध्यक्ष अजय तिर्की समेत कई प्रमुख सदस्य शामिल रहे, जिनमें राहुल उरांव, नीमा तिर्की, सुषमा रानी भगत, मुन्ना उरांव, सचिन कच्छप, बबलू उरांव, लक्ष्मी नारायण मुंडा, अमित मुंडा, सुनील टोप्पो, बाबूलाल महली, कमिश्नर मुंडा और विजय कच्छप शामिल थे।

सरहुल झारखंड का एक महत्वपूर्ण आदिवासी पर्व है, जिसे प्रकृति और सृजन के प्रतीक के रूप में बड़े उत्साह और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया जाता है।

Leave a Reply