
रांची | 20 मार्च 2026 : झारखंड में प्रकृति पर्व सरहुल को लेकर उत्साह लगातार बढ़ता जा रहा है। इसी क्रम में आज मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय, रांची में मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन से सरना पूजा समिति, डहूटोली, हातमा, रांची के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की।
इस दौरान समिति के सदस्यों ने मुख्यमंत्री को आगामी 21 मार्च 2026 को आयोजित होने वाले सरहुल पूजा महोत्सव में शामिल होने के लिए औपचारिक आमंत्रण पत्र सौंपा।
मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान सरहुल पर्व की परंपराओं और इसकी सांस्कृतिक महत्ता पर भी चर्चा हुई।
इस प्रतिनिधिमंडल में समिति के अध्यक्ष विश्वास उरांव सहित कई प्रमुख सदस्य शामिल थे, जिनमें कमल मुंडा, रोहन कच्छप, आशुतोष गोस्वामी, सुधीर मिंज और बसंत टोप्पो शामिल रहे।
सरहुल झारखंड का प्रमुख आदिवासी पर्व है, जिसे प्रकृति की पूजा और नई शुरुआत के प्रतीक के रूप में बड़े धूमधाम से मनाया जाता है।
