असम चुनाव: हेमन्त सोरेन ने डिब्रूगढ़ में भरी हुंकार, चाय बागान श्रमिकों और आदिवासियों के अधिकारों का उठाया मुद्दा

Spread the love

डिब्रूगढ़ (असम): असम विधानसभा चुनाव प्रचार के दूसरे दिन झारखंड के मुख्यमंत्री Hemant Soren ने डिब्रूगढ़ जिले के तिंगखोंग और सोनारी विधानसभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने पार्टी प्रत्याशी महावीर बासके और बलदेव तेली के पक्ष में लोगों से वोट देने की अपील की।
सभा को संबोधित करते हुए हेमन्त सोरेन ने कहा कि असम का चाय बागान समुदाय राज्य की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है, लेकिन आज भी यह समुदाय बुनियादी सुविधाओं से वंचित है। उन्होंने बताया कि यहां श्रमिकों को मात्र 250 रुपये प्रतिदिन मजदूरी मिलती है, जो अन्य राज्यों की तुलना में काफी कम है।


उन्होंने कहा कि चाय बागान श्रमिकों को आज भी जमीन का अधिकार, बेहतर आवास, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं।


मुख्यमंत्री ने आदिवासी समाज के मुद्दे को उठाते हुए कहा कि उन्हें केवल वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। अब समय आ गया है कि आदिवासी समाज अपने अधिकारों के लिए एकजुट हो।


उन्होंने कहा कि आदिवासी कमजोर नहीं हैं और जरूरत पड़ने पर सत्ता बनाना और बदलना भी जानते हैं।
सोनारी विधानसभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि असम में युवाओं को अवसर, मजदूरों को सम्मान और आदिवासी समाज को उनका हक मिलना चाहिए।


इस मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, चाय बागान श्रमिक और पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply