असम चुनाव 2016: चबुआ में JMM के पक्ष में कल्पना सोरेन ने किया जनसंपर्क, चाय बागान मजदूरों से की बातचीत

Spread the love

असम विधानसभा चुनाव के दौरान चबुआ विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक सरगर्मी तेज होती नजर आई। झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के प्रत्याशी श्री भूबेन मुरारी के समर्थन में गांडेय विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन ने जनसंपर्क अभियान चलाते हुए जनता से वोट की अपील की।


इस दौरान उनके साथ सांसद श्रीमती जोबा माझी भी मौजूद रहीं। दोनों जनप्रतिनिधियों ने चबुआ विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न चाय बागानों का दौरा किया और वहां कार्यरत मजदूरों से सीधा संवाद स्थापित किया।


मजदूरों से बातचीत के दौरान उन्होंने उनकी सामाजिक और आर्थिक स्थिति की जानकारी ली तथा उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। नेताओं ने आश्वासन दिया कि झारखंड मुक्ति मोर्चा हमेशा श्रमिक वर्ग के हितों के लिए प्रतिबद्ध रहा है और आगे भी उनके अधिकारों की रक्षा के लिए हर संभव प्रयास करेगा।

चुनावी माहौल के बीच यह जनसंपर्क अभियान स्थानीय स्तर पर खासा प्रभाव डालता नजर आया, जहां बड़ी संख्या में लोग इस अभियान से जुड़े और JMM प्रत्याशी के समर्थन में अपनी भागीदारी दिखाई

Leave a Reply