गोसाईंगांव में कल्पना सोरेन की हुंकार: “यह चुनाव आदिवासियों के अस्तित्व और अधिकार का है”

Spread the love

गोसाईंगांव, असम: असम के गोसाईंगांव विधानसभा क्षेत्र में झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के प्रत्याशी फैड्रिक्शन हांसदा के समर्थन में आयोजित एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए JMM की स्टार प्रचारक कल्पना सोरेन ने जोरदार भाषण दिया और जनता से समर्थन व वोट की अपील की।
सभा को संबोधित करते हुए कल्पना सोरेन ने कहा कि यह चुनाव केवल एक सामान्य चुनाव नहीं है, बल्कि असम के आदिवासी समाज के अस्तित्व, अधिकार और भविष्य से जुड़ा हुआ एक महत्वपूर्ण फैसला है।


उन्होंने कहा कि वर्षों से चाय बागानों में मेहनत करने वाले आदिवासी भाई-बहनों को अब तक उनका उचित सम्मान और अधिकार नहीं मिल पाया है। लेकिन अब समय बदल चुका है और यह समय है अपने अधिकारों को मांगने और अपना सम्मान वापस हासिल करने का।


कल्पना सोरेन ने अपने संबोधन में आदिवासी अस्मिता पर जोर देते हुए कहा:


“हम आदिवासी हैं —
हम सिर झुकाकर नहीं जीते,
हम अपने हक लेना जानते हैं,
और अपने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए लड़ना भी जानते हैं।”

उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि इस बार असम की जनता अपने अधिकार और सम्मान के पक्ष में खड़ी होगी और झारखंड मुक्ति मोर्चा को समर्थन देगी।


सभा के अंत में उन्होंने कहा कि जनता का हर एक वोट एक नई दिशा देगा और एक मजबूत समाज के निर्माण में अहम भूमिका निभाएगा।

Leave a Reply