असम चुनाव 2026: सरूपथर में हेमन्त सोरेन की हुंकार, साहिल मुंडा को बताया बदलाव का चेहरा

Spread the love

सरूपथर/असम/रांची: असम विधानसभा चुनाव 2026 के मद्देनज़र सरूपथर विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। झारखण्ड मुक्ति मोर्चा (JMM) के प्रत्याशी साहिल मुंडा के समर्थन में आयोजित एक विशाल जनसभा को झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने संबोधित किया। इस दौरान जनसभा में भारी भीड़ उमड़ी, जिससे चुनावी माहौल और गर्म हो गया।


मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने अपने संबोधन में साहिल मुंडा को “असम की माटी और झारखण्ड के जज्बे का संगम” बताते हुए जनता से उन्हें भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि साहिल मुंडा को चुनना मतलब अपने हक और अधिकार को चुनना है।


🔸 सामाजिक परिवर्तन का प्रतीक हैं साहिल मुंडा


मुख्यमंत्री ने कहा कि साहिल मुंडा का राजनीति में प्रवेश केवल सत्ता हासिल करने के लिए नहीं, बल्कि सामाजिक परिवर्तन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि साहिल मुंडा वंचित और पिछड़े वर्गों की आवाज बनकर उभरे हैं और उनका लक्ष्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास और न्याय पहुंचाना है।

🔸 स्थानीय अधिकारों की लड़ाई को मिलेगी मजबूती


हेमन्त सोरेन ने कहा कि साहिल मुंडा ने हमेशा व्यक्तिगत स्वार्थ से ऊपर उठकर जनता के अधिकारों के लिए संघर्ष किया है। उन्होंने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि वे साहिल मुंडा के नेतृत्व में आगे आएं और क्षेत्र के विकास में अपनी भूमिका निभाएं।


मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के नेतृत्व में सरूपथर क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य और स्थानीय स्वायत्तता को मजबूत करने के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि साहिल मुंडा के नेतृत्व में यह क्षेत्र विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा।

Leave a Reply