Birthday Party का जाल: फ्लैट में रखी पार्टी, खर्च दानिश ने उठाया, टारगेट पर थी ओली की फ्रेंड

Spread the love
ओली विश्वकर्मा

मास्टर इन डेंटल सर्जरी (MDS) की तैयारी कर रही छात्रा के साथ सुनियोजित तरीके से दुष्कर्म मामले में पुलिस ने कई अहम खुलासे किए हैं।


पुलिस जांच में इस पूरे मामले को एक pre-planned conspiracy (पूर्व नियोजित साजिश) बताया गया है।
दरअसल यह घटना रांची के बरियातू इलाके की है, जहां पीड़िता एक गर्ल्स हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रही थी।

मुख्य आरोपी मो. दानिश पिछले करीब 20 दिनों से इस वारदात की प्लानिंग कर रहा था। उसने पीड़िता की करीबी सहेली ओली विश्वकर्मा को अपने जाल में फंसाकर इस साजिश में शामिल किया।

9 अप्रैल को ओली विश्वकर्मा ने अपना बर्थडे बताकर पीड़िता को गोकुल वाटिका स्थित फ्लैट में पार्टी के लिए बुलाया। उसे यह बताया गया कि वहां कई लड़कियां मौजूद रहेंगी, जिससे पीड़िता को कोई शक नहीं हुआ।


लेकिन जब वह वहां पहुंची, तो उसने देखा कि फ्लैट में पहले से ही आरोपी दानिश, फहद मल्लिक और शादाब मौजूद थे। सहेलियों के बारे में पूछने पर उसे झूठा आश्वासन दिया गया कि वे लोग रास्ते में हैं।


रात करीब 8 बजे केक काटने के बाद पीड़िता को पिज्जा दिया गया, जिसमें नशीला पदार्थ मिलाया गया था। पिज्जा खाने के कुछ ही देर बाद उसे चक्कर आने लगे और वह अचेत हो गई।


बस इसी स्थिति का फायदा उठाकर मुख्य आरोपी दानिश ने उसे कमरे में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

अगले दिन जब पीड़िता को होश आया, तो उसने खुद को बेहद खराब हालत में पाया। किसी तरह वह अपने हॉस्टल पहुंची, लेकिन हालत बिगड़ने पर 11 अप्रैल को उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल से ही पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद मामला दर्ज किया गया।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी दानिश, फहद मल्लिक और ओली विश्वकर्मा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि शादाब अभी फरार है और उसकी तलाश जारी है।


जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी दानिश का चर्च रोड में एक रेस्टोरेंट है, जहां वह और उसके साथी अक्सर बैठकर लड़कियों को टारगेट करने की प्लानिंग करते थे। फ्लैट की बुकिंग भी शादाब ने ही कराई थी।

इस पूरे मामले में सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि पीड़िता की सबसे भरोसेमंद सहेली ने ही उसे धोखा दिया और इस साजिश का हिस्सा बनी।

इस घटना को लेकर सरयू राय ने कहा कि यह एक संगठित गिरोह का काम हो सकता है और मामले की गहन जांच के लिए SIT या CBI जांच कराई जानी चाहिए।

यह मामला सिर्फ एक अपराध नहीं, बल्कि समाज में बढ़ती साजिशन अपराध की प्रवृत्ति को भी उजागर करता है। पुलिस जांच जारी है और उम्मीद है कि फरार मुख्य आरोपी शादाब को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Reply