‘नवचेतना’ नशा मुक्ति अभियान सम्पन्न: विजेताओं को ₹5 हजार नकद पुरस्कार, समाज को दिया सशक्त संदेश

Spread the love

Central Coalfields Limited और Prabhat Khabar की संयुक्त पहल से चलाया गया “नवचेतना” नशा मुक्ति अभियान आज सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। यह अभियान 11 मार्च 2026 से समाज को नशे की बुराइयों से मुक्त करने और जन-जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से संचालित किया जा रहा था।


अभियान का समापन सीसीएल मुख्यालय स्थित संगम सभागार के गंगोत्री कॉन्वेंशन सेंटर में हुआ, जहां नशा मुक्ति के इस अभियान को आगे भी निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम की शुरुआत कोल इंडिया लिमिटेड के कॉरपोरेट गीत के साथ हुई।


इस अभियान के तहत विभिन्न यूनिवर्सिटी, कॉलेज और शिक्षण संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम चलाए गए। “नवचेतना रथ” के माध्यम से रांची के विभिन्न क्षेत्रों में लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक किया गया। साथ ही, लोगों को नशे से दूर रहने की शपथ भी दिलाई गई और कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।


इसी क्रम में आयोजित पेंटिंग प्रतियोगिता के 20 प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। शीर्ष 10 प्रतिभागियों को ₹5,000 नकद पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए गए, जबकि अन्य 10 प्रतिभागियों को उपहार एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।


कार्यक्रम में “मुक्ति” नामक नुक्कड़ नाटक के जरिए नशे के दुष्प्रभावों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया। इसमें नशे के कारण होने वाले पारिवारिक, सामाजिक और आर्थिक नुकसान को दर्शाते हुए इससे बचने के उपाय बताए गए।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रभात खबर समूह के कार्यकारी निदेशक R. K. Dutta ने सीसीएल की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस अभियान ने समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने विश्वास जताया कि भविष्य में भी इस तरह के जनहित कार्य जारी रहेंगे।


वहीं, सीसी एंड पीआर विभाग के विभागाध्यक्ष Alok Kumar Gupta ने कहा कि परिवार किसी भी व्यक्ति के जीवन की नींव होता है। नशे की लत से जूझ रहे व्यक्ति के लिए परिवार का सहयोग बेहद महत्वपूर्ण होता है। उन्होंने कहा कि जागरूकता और परिवार के समर्थन से नशे की समस्या से बाहर निकला जा सकता है।


सीसीएल अपने सीएमडी Nilendu Kumar Singh के नेतृत्व में कोयला उत्पादन के साथ-साथ CSR, पर्यावरण, खेल और सामाजिक विकास के क्षेत्र में लगातार कार्य कर रहा है। कंपनी समाज के उत्थान के लिए ऐसे अभियानों में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Leave a Reply