
खूंटी: झारखंड के खूंटी जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां देर रात हथियारबंद उग्रवादियों ने कर्रा क्षेत्र में निर्माण कार्य को निशाना बनाया। जानकारी के अनुसार, उग्रवादियों ने निर्माण कार्य में लगी एक मशीन में आग लगा दी और मौके पर कई राउंड फायरिंग भी की।

घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। मौके से पुलिस को पीएलएफआई (पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया) के नाम का एक पर्चा बरामद हुआ है। इस पर्चे में संगठन के सदस्य अमृत होरो ने इस वारदात की जिम्मेदारी ली है।

पर्चे में कहा गया है कि बिना संगठन से बातचीत किए निर्माण कार्य कराए जाने के कारण इस घटना को अंजाम दिया गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

