जनगणना-2027: CM हेमंत सोरेन ने किया Self Enumeration, जनता से की अपील

Spread the love

रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री Hemant Soren ने जनगणना-2027 के तहत स्व-गणना (Self Enumeration) की प्रक्रिया पूरी कर ली है। उन्होंने यह प्रक्रिया कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में पूरी की।


इस मौके पर मुख्यमंत्री ने राज्य के सभी नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि वे जनगणना-2027 में अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए बढ़-चढ़कर भाग लें। उन्होंने कहा कि जनगणना केवल आंकड़े जुटाने की प्रक्रिया नहीं है, बल्कि यह आम जनता के भविष्य को सही दिशा देने का आधार है।


मुख्यमंत्री ने कहा कि जनगणना के आंकड़ों के आधार पर सरकार की योजनाओं को और अधिक प्रभावी तरीके से जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाया जा सकता है।
इस अवसर पर उनकी पत्नी एवं विधायक Kalpana Soren भी उपस्थित रहीं।


जनगणना अधिकारियों के अनुसार, 01 मई से 15 मई 2026 तक स्व-गणना (Self Enumeration) की प्रक्रिया चलेगी। इसके बाद 16 मई से 14 जून 2026 तक मकान सूचीकरण एवं गणना का कार्य पूरे राज्य में किया जाएगा। इस दौरान प्रगणक घर-घर जाकर डेटा संग्रह करेंगे और सभी जिलों में इसकी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।


मुख्यमंत्री ने इस अभियान को तकनीकी रूप से सराहनीय बताते हुए अधिकारियों को निर्देश दिया कि क्षेत्रीय भाषाओं के जानकार कर्मियों को भी इस कार्य में शामिल किया जाए, ताकि हर व्यक्ति तक सही जानकारी पहुंच सके।
अंत में मुख्यमंत्री ने सभी झारखंडवासियों से इस राष्ट्रीय अभियान को सफल बनाने की अपील की।

Leave a Reply