राँची में बोटिंग सुरक्षा पर सख्त नियम लागू: बिना लाइफ जैकेट बोटिंग पर होगी कार्रवाई

Spread the love

रांची जिले के सभी डैम एवं जलाशयों में बोटिंग को सुरक्षित बनाने के लिए जिला प्रशासन ने कड़े दिशा-निर्देश जारी किए हैं। यह निर्णय जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में लिया गया।
बैठक का उद्देश्य बोटिंग के दौरान होने वाली दुर्घटनाओं को रोकना और पर्यटकों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देना था। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि किसी भी प्रकार की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी।


🔴 मुख्य निर्णय


सभी पर्यटकों के लिए लाइफ जैकेट पहनना अनिवार्य
बिना लाइफ जैकेट बोटिंग कराने पर सख्त कार्रवाई
खराब मौसम में बोटिंग पूरी तरह प्रतिबंधित
सभी नौकाओं के लिए वैध फिटनेस सर्टिफिकेट अनिवार्य
बोटिंग स्थलों पर हेल्पलाइन नंबर वाले सूचना बोर्ड लगाए जाएंगे


बोट ऑपरेटर द्वारा नशापान पर पूर्ण प्रतिबंध
ओवरस्पीड, स्टंटबाजी और लापरवाही पर जुर्माना और लाइसेंस निलंबन


⚠️ पर्यटकों के लिए जरूरी अपील


प्रशासन ने खासकर बच्चों वाले परिवारों से अपील की है कि बोटिंग के दौरान बच्चों को हमेशा लाइफ जैकेट पहनाएं और उसकी बेल्ट अच्छी तरह कसकर बांधें। बोटिंग के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही से बचें।


🚨 सुरक्षा है सर्वोच्च प्राथमिकता


उपायुक्त ने कहा कि राँची के डैम और जलाशयों को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जा रहा है, लेकिन सुरक्षा के साथ किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा।


📢 शिकायत और सहायता


जन शिकायत के लिए राँची जिला प्रशासन का व्हाट्सएप नंबर: 9430328080 (अबुआ साथी)

Leave a Reply