
रांची स्थित पतरातू के होटल पर्यटन विहार में सोमवार को पर्यटन विभाग, झारखंड द्वारा ‘राज्य स्तरीय इन्फ्लुएंसर मीट 2026’ का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार ने कहा कि झारखंड की असली पहचान, यहाँ की संस्कृति, सादगी और लोकजीवन को सबसे बेहतर तरीके से राज्य के अपने इन्फ्लुएंसर्स ही प्रस्तुत कर सकते हैं।
उन्होंने कहा कि सरकार की कोशिश है कि राज्य के युवा कंटेंट क्रिएटर्स झारखंड के पर्यटन स्थलों पर कंटेंट निर्माण करते समय गर्व महसूस करें कि वे झारखंड पर्यटन विभाग से जुड़े हैं। इससे राज्य की ब्रांडिंग को मजबूती मिलेगी और स्थानीय क्रिएटर्स को नई पहचान एवं अवसर प्राप्त होंगे।

कार्यक्रम के दौरान ‘इन्फ्लुएंसर एंगेजमेंट पोर्टल’ का शुभारंभ भी किया गया। इस पोर्टल के माध्यम से राज्य के कंटेंट क्रिएटर्स और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स पर्यटन विभाग से औपचारिक रूप से जुड़ सकेंगे और पर्यटन प्रचार में भागीदारी निभा सकेंगे।

इस अवसर पर 80 से अधिक प्रमुख सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स ने भाग लिया। कार्यक्रम में डिजिटल स्टोरीटेलिंग, कंटेंट निर्माण, पर्यटन प्रचार और झारखंड की सांस्कृतिक पहचान को वैश्विक मंच तक पहुँचाने जैसे विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।

कार्यक्रम में विभागीय सचिव श्री मुकेश कुमार, झारखंड पर्यटन विकास निगम (JTDC) के प्रबंध निदेशक श्री प्रेम रंजन, महाप्रबंधक श्री राजीव रंजन सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

इन्फ्लुएंसर पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन के लिए विजिट करें:
Jharkhand Influencer Engagement Portal



