रांची में पेट्रोल-डीजल की कमी की खबरों पर प्रशासन का बड़ा बयान

Spread the love

रांची जिले में पेट्रोल और डीजल की कमी को लेकर फैल रही खबरों के बीच जिला प्रशासन ने स्थिति स्पष्ट कर दी है। जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजंत्री के निर्देश पर मंगलवार को अनुमंडल पदाधिकारी रांची सदर श्री कुमार रजत ने विभिन्न तेल कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की।


बैठक में नामकुम और पिठोरिया क्षेत्र के कुछ पेट्रोल पंपों पर तेल की कमी को लेकर चल रही खबरों की समीक्षा की गई। तेल कंपनियों के प्रतिनिधियों ने प्रशासन को बताया कि रांची जिले में पेट्रोल एवं डीजल की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है और कहीं भी सप्लाई बाधित नहीं है।


अनुमंडल पदाधिकारी श्री कुमार रजत ने कहा कि आम लोगों को किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान देने की जरूरत नहीं है। उन्होंने तेल कंपनियों को निर्देश दिया कि परिवहन और लॉजिस्टिक से जुड़ी किसी भी समस्या का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए ताकि आम नागरिकों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।


प्रशासन ने सभी कंपनियों को लगातार मॉनिटरिंग करने और पेट्रोल पंपों पर अनावश्यक भीड़ या जमाखोरी जैसी स्थिति नहीं बनने देने का निर्देश दिया है।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता है। लोगों से अपील की गई है कि वे केवल आवश्यकता अनुसार ही ईंधन खरीदें और किसी भी अफवाह पर विश्वास न करें।


इसके साथ ही प्रशासन ने नागरिकों को जनगणना स्वगणना अभियान की जानकारी देते हुए बताया कि 15 मई 2026 तक ऑनलाइन पोर्टल se.census.gov.in पर स्वयं अपना विवरण दर्ज किया जा सकता है। इसके लिए हेल्पलाइन नंबर 1855 भी जारी किया गया है।

Leave a Reply