
Momentz – Redefining Lifestyle”: हर खास मौके को यादगार बनाने की नई शुरुआत ।
राजधानी रांची में प्रीमियम गिफ्टिंग और लाइफस्टाइल सेक्टर में एक नई पहचान के रूप में “Momentz – Redefining Lifestyle” की शुरुआत हो चुकी है।

यह संस्थान खास तौर पर उन लोगों के लिए तैयार किया गया है, जो अपने रिश्तों, त्योहारों, पारिवारिक आयोजनों और कॉर्पोरेट अवसरों को खास और यादगार बनाना चाहते हैं।
“Momentz” की सबसे बड़ी खासियत इसके यूनिक और प्रीमियम गिफ्ट आइटम्स हैं। यहां ग्राहकों को सामान्य गिफ्ट्स से अलग आकर्षक डिजाइन, बेहतर पैकेजिंग और कस्टमाइज्ड गिफ्टिंग का अनुभव मिलेगा।

संस्थान में कॉर्पोरेट गिफ्ट्स, फेस्टिव गिफ्ट्स, लग्ज़री रिटर्न गिफ्ट्स, एक्सक्लूसिव होम डेकोर आइटम्स, वेडिंग इनवाइट्स और विशेष अवसरों के लिए तैयार किए गए क्रिएटिव गिफ्ट कलेक्शन उपलब्ध होंगे।
संस्थान की संचालिका उर्वशी रंजन ने बताया कि आज के दौर में लोग केवल गिफ्ट नहीं, बल्कि भावनाएं और यादें देना चाहते हैं। इसी सोच के साथ “Momentz” की शुरुआत की गई है।

यहां हर गिफ्ट को खास तरीके से डिजाइन और प्रस्तुत किया जाएगा, ताकि वह लोगों के लिए लंबे समय तक यादगार बन सके। उन्होंने बताया कि “Momentz” में ग्राहकों की जरूरत और बजट के अनुसार कस्टमाइज्ड गिफ्ट्स भी तैयार किए जाएंगे। शादी, जन्मदिन, एनिवर्सरी, कॉर्पोरेट इवेंट्स, त्योहार और पारिवारिक आयोजनों के लिए अलग-अलग थीम आधारित गिफ्ट्स उपलब्ध होंगे। इसके साथ ही आकर्षक पैकेजिंग और आधुनिक डिजाइन इस संस्थान को अन्य गिफ्ट स्टोर्स से अलग पहचान देंगे।

संस्थान से जुड़े रंजन कुमार ने बताया कि “Momentz” का उद्देश्य केवल व्यापार करना नहीं, बल्कि लोगों के खास पलों को और खूबसूरत बनाना है। उन्होंने कहा कि रांची में पहली बार एक ही जगह पर प्रीमियम गिफ्टिंग, होम डेकोर और कस्टमाइज्ड लाइफस्टाइल उत्पादों की इतनी बड़ी रेंज उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने बताया कि संस्थान में आधुनिक और पारंपरिक डिजाइन का विशेष मिश्रण देखने को मिलेगा। यहां स्थानीय कला और क्रिएटिविटी को भी बढ़ देने का प्रयास किया जाएगा। आने वाले समय में “Momentz” ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यन से भी ग्राहकों तक अपनी सेवाएं पहुंचाने की योजना पर काम कर रहा है।
