झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन की बड़ी बैठक, सदस्यता अभियान तेज करने का फैसला

Spread the love

झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन की बीसीसीएल एवं ईसीएल कंपनी की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठनात्मक समीक्षा, कोलियरी मजदूरों की विभिन्न समस्याओं तथा प्रबंधन और मजदूरों के बीच बेहतर तालमेल को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।


बैठक में निर्णय लिया गया कि कोलियरी क्षेत्रों में यूनियन के सदस्यता अभियान को और तेज किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक मजदूरों को संगठन से जोड़ा जा सके और उनकी समस्याओं को मजबूती के साथ उठाया जा सके।


इस अवसर पर केंद्रीय समिति के उपाध्यक्ष श्री विनोद कुमार पांडेय, केंद्रीय महासचिव श्री फागू बेसरा तथा केंद्रीय सचिव श्री जय नारायण महतो उपस्थित रहे। वहीं बीसीसीएल के जोनल अध्यक्ष श्री उमाशंकर चौहान, संगठन सचिव रामु मंडल, श्री सपन बनर्जी, ईसीएल के अध्यक्ष परीक्षित दा तथा सचिव श्री लखी सोरेन भी बैठक में शामिल हुए।


बैठक के दौरान मजदूर हितों की रक्षा, संगठन को मजबूत बनाने तथा कोलियरी क्षेत्रों में बेहतर कार्य वातावरण तैयार करने को लेकर कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर सहमति बनी।

Leave a Reply