पुलवामा हमले से जुड़े आतंकी हमजा बुरहान की PoK में गोली मारकर हत्या

Spread the love

पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) से बड़ी खबर सामने आई है। वर्ष 2020 में पुलवामा में हुए ग्रेनेड हमले में शामिल बताए जा रहे आतंकी हमजा बुरहान की गोली मारकर हत्या कर दी गई है।


मिली जानकारी के अनुसार, मुजफ्फराबाद स्थित AIMS कॉलेज के बाहर अज्ञात हमलावरों ने हमजा बुरहान पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। हमले में उसे कई गोलियां लगीं, जिसके बाद उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।


सूत्रों के मुताबिक, हमजा बुरहान का नाम पुलवामा में सुरक्षा बलों पर हुए ग्रेनेड हमले में सामने आया था। सुरक्षा एजेंसियां लंबे समय से उसकी गतिविधियों पर नजर बनाए हुए थीं। हालांकि, हत्या को अंजाम देने वाले हमलावरों की पहचान अब तक नहीं हो पाई है।


घटना के बाद PoK में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। स्थानीय प्रशासन मामले की जांच में जुट गया है। फिलहाल इस हत्याकांड को लेकर किसी संगठन ने जिम्मेदारी नहीं ली है।


यह घटना एक बार फिर PoK में सक्रिय आतंकी नेटवर्क और वहां की अस्थिर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर रही है।

Leave a Reply