वार्ड 45 की समस्याओं को लेकर पार्षद नसीम गद्दी ने मंत्री सुदिव्य सोनू को सौंपा ज्ञापन

Spread the love

रांची, 23 मई 2026: वार्ड संख्या 45 के पार्षद नसीम गद्दी उर्फ पप्पू गद्दी ने शनिवार को नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू से शिष्टाचार मुलाकात कर वार्ड की विभिन्न जनसमस्याओं और विकास कार्यों को लेकर एक मांग पत्र सौंपा।


मुलाकात के दौरान पार्षद नसीम गद्दी ने मंत्री को वार्ड 45 में सड़क, नाली और जलजमाव जैसी समस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि कई इलाकों में सड़कें जर्जर स्थिति में हैं, जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही नालियों के अभाव के कारण बरसात के दिनों में जलजमाव की समस्या बढ़ जाती है।


उन्होंने मांग की कि वार्ड में बची हुई सड़कों का जल्द निर्माण कराया जाए और बेहतर जल निकासी व्यवस्था के लिए बड़ी एवं आधुनिक नालियों का निर्माण किया जाए। इसके अलावा पेयजल, साफ-सफाई और स्ट्रीट लाइट व्यवस्था को भी दुरुस्त करने की मांग रखी गई।


नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने पार्षद की बातों को गंभीरता से सुनते हुए आश्वासन दिया कि सरकार शहरी विकास और जनसमस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि वार्ड 45 में विकास कार्यों को लेकर जल्द आवश्यक कदम उठाए जाएंगे तथा फंड आवंटित करने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी।


इस अवसर पर झामुमो नेता गुलाम रब्बानी, स्थानीय कार्यकर्ता और गणमान्य नागरिक भी मौजूद रहे।

Leave a Reply