
रांची : बुधवार को रातू रोड स्थित कृष्ण इन रेस्टोरेंट में शाम 4 बजे SIR को लेकर तथा बूथ कमिटी के विस्तार के उद्देश्य से वार्ड संख्या 30, 31, 32 एवं 33 के लिए एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय नेतृत्व द्वारा दी गई जिम्मेदारियों को मिलकर पूरा करने का संकल्प लिया। इस दौरान सभी सदस्यों ने अपने-अपने विचार साझा करते हुए संगठन को मजबूत बनाने और बूथ स्तर तक कमिटी विस्तार को जल्द से जल्द पूरा करने पर जोर दिया। साथ ही केंद्रीय नेतृत्व को विस्तारित कमिटी की सूची शीघ्र सौंपने की बात कही गई।

बैठक में मुख्य रूप से पार्टी के रांची महानगर संयोजक रतीश द्विवेदी, आशुतोष कुमार सोनू, विक्की यादव सहित पार्टी के कर्मठ नेता उत्तम यादव, सागर सिंह, रिशु सिंह (बिहारी), राजू गोप, आयुष राज वर्मा एवं साजन सेठ उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने तथा आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने को लेकर भी चर्चा की गई।