
रांची: राजधानी रांची में रिम्स के सर्जरी विभाग के पोस्ट ग्रेजुएट प्रथम वर्ष के छात्र डॉ. सानु सनल बरवार (32) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उनका शव शहर के कटहल मोड़ स्थित एक मकान से बरामद किया गया है।
घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और मौत के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
डॉ. सानु सनल बरवार रिम्स के सर्जरी विभाग में पीजी प्रथम वर्ष के छात्र थे। उनकी अचानक हुई मौत की खबर से रिम्स मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों, छात्रों और कर्मचारियों में शोक की लहर दौड़ गई है। घटना के बाद मेडिकल समुदाय में भी कई सवाल उठ रहे हैं।
फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।