रांची में कनेक्टिंग फ्लाईओवर निर्माण कार्य की समीक्षा, उपायुक्त ने दिए अहम निर्देश

Spread the love

रांची: रांची में निर्माणाधीन कनेक्टिंग फ्लाईओवर परियोजना को लेकर जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने सोमवार को महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की। बैठक में निर्माण कार्य की प्रगति, यातायात प्रबंधन और आम नागरिकों की सुविधा से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि फ्लाईओवर का निर्माण कार्य निर्धारित समयसीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य के दौरान शहर की यातायात व्यवस्था प्रभावित न हो, इसके लिए प्रभावी ट्रैफिक मैनेजमेंट प्लान तैयार कर उसे सख्ती से लागू किया जाए।

बैठक में निर्माण स्थल पर पर्याप्त साइनेज, बैरिकेडिंग और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। उपायुक्त ने कहा कि निर्माण कार्य के दौरान आम जनता को न्यूनतम असुविधा हो, यह प्रशासन की प्राथमिकता है।
समीक्षा बैठक में पुलिस अधीक्षक (ट्रैफिक) रांची, पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता, निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधि सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply