नगड़ी में रिम्स-2 का फिर विरोध, भूमि पूजन की खबर पर ग्रामीणों ने गाड़े झंडे

Spread the love

रांची: नगड़ी में प्रस्तावित रिम्स-2 परियोजना को लेकर स्थानीय ग्रामीणों का विरोध एक बार फिर सामने आया है। बुधवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के संभावित भूमि पूजन कार्यक्रम की सूचना मिलने के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और अपनी जमीन बचाने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया।

ग्रामीणों ने परियोजना स्थल पर झंडे गाड़कर अपना विरोध दर्ज कराया। उनका कहना है कि रिम्स-2 के निर्माण के लिए जिस जमीन का चयन किया गया है, वह अत्यंत उपजाऊ कृषि भूमि है, जिससे क्षेत्र के किसानों की आजीविका जुड़ी हुई है।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि उनकी सहमति के बिना परियोजना को आगे बढ़ाया जा रहा है। ग्रामीणों ने सरकार से मांग की है कि रिम्स-2 का निर्माण किसी अन्य स्थान पर कराया जाए, ताकि खेती योग्य भूमि और किसानों के हित सुरक्षित रह सकें।

ग्रामीणों का कहना है कि वे विकास के विरोधी नहीं हैं, लेकिन उपजाऊ जमीन पर निर्माण कार्य का लगातार विरोध करते रहेंगे। फिलहाल इस मुद्दे को लेकर क्षेत्र में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है और ग्रामीण अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं।

Leave a Reply