
मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आमिर खान 5 जुलाई को अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। 61 वर्ष की उम्र में यह आमिर खान की तीसरी शादी होगी।
गौरतलब है कि इसी वर्ष मार्च में अपने 60वें जन्मदिन के अवसर पर आमिर खान ने पहली बार गौरी स्प्रैट को मीडिया से परिचित कराया था। बताया जा रहा है कि दोनों लंबे समय से रिलेशनशिप में हैं और पिछले एक वर्ष से अधिक समय से साथ रह रहे हैं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह शादी किसी डेस्टिनेशन वेडिंग या भव्य होटल में नहीं बल्कि आमिर खान के घर पर ही आयोजित की जाएगी। समारोह को बेहद निजी रखा जाएगा, जिसमें केवल परिवार के सदस्य और कुछ करीबी मित्र ही शामिल होंगे।
सूत्रों के अनुसार, आमिर और गौरी ने अपने रिश्ते को मीडिया की चकाचौंध से दूर रखते हुए सादगीपूर्ण तरीके से आधिकारिक रूप देने का निर्णय लिया है। शादी की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं और फैंस इस खबर को लेकर काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं।
हालांकि, शादी को लेकर आमिर खान या उनकी टीम की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।