कोडरमा में विधायक के निजी चालक की हत्या पर बवाल, थाने के सामने सड़क जाम, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

Spread the love

कोडरमा: जमीनी विवाद में कोडरमा विधायक डॉ. नीरा यादव के निजी चालक राजकुमार यादव की हत्या के बाद क्षेत्र में भारी जनाक्रोश देखने को मिल रहा है। गुरुवार को मृतक के परिजनों और ग्रामीणों ने कोडरमा थाना के सामने मुख्य सड़क को जाम कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।


सड़क जाम के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया। प्रदर्शनकारियों ने हत्या के सभी आरोपियों की अविलंब गिरफ्तारी, पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा तथा मामले में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
प्रदर्शन के दौरान लोगों ने आरोपियों के घरों पर बुलडोजर कार्रवाई की मांग भी उठाई। मौके पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी स्थिति को नियंत्रित करने और लोगों को समझाने में जुटे हुए हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं होती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। फिलहाल क्षेत्र में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है और प्रशासन हालात पर नजर रखे हुए है।

Leave a Reply