
रांची: सामाजिक सरोकारों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को निभाते हुए सेंटेविटा अस्पताल ने अपने वार्षिक ‘बीट द हीट’ अभियान के तहत रांची पुलिस एवं ट्रैफिक पुलिस कर्मियों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया। वर्ष 2018 से लगातार चल रहे इस अभियान का वर्ष 2026 में नौवां संस्करण आयोजित किया गया।
अभियान का शुभारंभ सेंटेविटा अस्पताल के जूनियर डायरेक्टर आदित साहू ने हरी झंडी दिखाकर किया। इस दौरान उन्होंने भीषण गर्मी में नागरिकों की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था बनाए रखने में जुटे पुलिसकर्मियों के योगदान की सराहना की और उनके स्वास्थ्य एवं सुरक्षा के प्रति अस्पताल की प्रतिबद्धता दोहराई।
अस्पताल द्वारा अभियान के तहत 500 से अधिक रेडी-टू-यूज़ ओआरएस, 100 छाते तथा मास्क वितरित किए गए। इन सामग्रियों का उद्देश्य पुलिसकर्मियों को लू, गर्मी और डिहाइड्रेशन से बचाने में सहायता प्रदान करना है, ताकि वे अपनी ड्यूटी के दौरान सुरक्षित और स्वस्थ रह सकें।
अस्पताल प्रबंधन ने कहा कि ‘बीट द हीट’ अभियान केवल राहत सामग्री वितरण तक सीमित नहीं है, बल्कि यह समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाने और जरूरतमंदों तक स्वास्थ्य संबंधी सहायता पहुंचाने का एक सतत प्रयास है। उन्होंने शहरवासियों से भी अपील की कि वे गर्मी के मौसम में जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए आगे आएं और पानी, ओआरएस तथा अन्य आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने में योगदान दें।
सेंटेविटा अस्पताल का यह अभियान समाज में जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ सामुदायिक सहभागिता को भी मजबूत कर रहा है।