JMM ने बैजनाथ राम को बनाया उम्मीदवार, BJP का पत्ता अभी बाकी

Spread the love

रांची: झारखंड की दो राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाले चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। कांग्रेस द्वारा प्रवण झा को राज्यसभा उम्मीदवार घोषित किए जाने के बाद अब झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने भी अपने प्रत्याशी के नाम का ऐलान कर दिया है। पार्टी ने वरिष्ठ नेता बैजनाथ राम को राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार बनाया है।

गौरतलब है कि झारखंड से राज्यसभा की दो सीटों पर चुनाव होना है। राज्य में झामुमो, कांग्रेस और राजद के गठबंधन की सरकार है। झामुमो की कोशिश दोनों सीटों पर अपने उम्मीदवारों को राज्यसभा भेजने की है। वहीं कांग्रेस का तर्क है कि गठबंधन सरकार में उसकी भी महत्वपूर्ण हिस्सेदारी है और पार्टी के पास पर्याप्त विधायक हैं, इसलिए एक सीट कांग्रेस को मिलनी चाहिए।

इधर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अभी तक अपने उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है। भाजपा के भीतर उम्मीदवार को लेकर मंथन जारी है। राजनीतिक गलियारों में उद्योगपति परिमल नाथवाणी का नाम चर्चा में है, लेकिन पार्टी की ओर से अब तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

राज्यसभा चुनाव को लेकर आने वाले दिनों में राजनीतिक गतिविधियां और तेज होने की संभावना है। सभी की नजरें अब भाजपा के फैसले और नामांकन प्रक्रिया पर टिकी हुई हैं।

Leave a Reply