JTET नियमों में बड़ा बदलाव! 25 हजार शिक्षकों को मिलेगी राहत, आवेदन का रास्ता हुआ आसान

Spread the love

रांची: झारखंड के हजारों शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET) के नियमों में महत्वपूर्ण बदलाव की तैयारी की जा रही है, जिससे करीब 25 हजार शिक्षकों को सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है।


जानकारी के अनुसार, स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) को JTET के प्रावधानों में संशोधन करने का निर्देश दिया है। इस बदलाव के बाद सेवा के दौरान प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले, बीएड और डीएलएड की डिग्री हासिल कर चुके शिक्षक भी JTET के लिए आवेदन कर सकेंगे।


अब तक नियमानुसार केवल प्रशिक्षण प्राप्त अभ्यर्थियों को ही आवेदन की अनुमति थी, जिसके कारण हजारों शिक्षक परीक्षा से वंचित रह जाते थे। नए प्रस्ताव के लागू होने के बाद इन शिक्षकों के लिए JTET में शामिल होने का रास्ता साफ हो जाएगा।

इसके अलावा आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ाने की भी मांग की गई है, ताकि अधिक से अधिक योग्य शिक्षक परीक्षा में शामिल हो सकें। विभाग के अनुसार संशोधित नियम लागू होने के बाद 60 वर्ष तक के शिक्षक भी JTET परीक्षा में शामिल हो सकेंगे।


गौरतलब है कि 31 अगस्त 2008 तक TET पास करना अनिवार्य नहीं था, लेकिन बाद में लागू नियमों के कारण कई शिक्षक आवेदन नहीं कर पा रहे थे। अब सरकार इस बाधा को दूर करने की दिशा में कदम बढ़ा रही है।


यदि यह संशोधन लागू होता है तो झारखंड के हजारों शिक्षकों को बड़ी राहत मिलेगी और उनके लिए नौकरी एवं पदोन्नति के नए अवसर खुलेंगे।

Leave a Reply