रांची में RSS कार्यालय पर पेट्रोल बम हमला, CCTV में कैद हुए संदिग्ध, पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी जारी

Spread the love

रांची: राजधानी रांची के चुटिया थाना क्षेत्र स्थित निवारणपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के कार्यालय पर देर रात पेट्रोल बम फेंकने की घटना सामने आई है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।


पुलिस को घटनास्थल के आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज में दो संदिग्ध अपराधी नजर आए हैं। फुटेज के आधार पर उनकी पहचान करने की कोशिश की जा रही है। दोनों संदिग्धों की गिरफ्तारी के लिए रांची एसएसपी ने सिटी एसपी के नेतृत्व में आधा दर्जन से अधिक टीमों का गठन किया है।
पुलिस की ओर से लगातार छापेमारी की जा रही है और विभिन्न इलाकों में संदिग्धों की तलाश जारी है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

पुलिस ने आम लोगों से भी सहयोग की अपील की है। यदि किसी को CCTV फुटेज में दिखाई दे रहे दोनों संदिग्धों के बारे में कोई जानकारी मिलती है, तो तत्काल नजदीकी थाना या पुलिस कंट्रोल रूम को सूचित करें।


फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है और घटना के पीछे के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

Leave a Reply