रांची RSS कार्यालय पेट्रोल बम हमला: टोटो चालक निकला साजिश का मास्टरमाइंड, पैसों के लालच में रची बड़ी साजिश

Spread the love

रांची: राजधानी रांची के निवारणपुर स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रांतीय कार्यालय ‘श्रीनिकेतन’ पर हुए पेट्रोल बम हमले में पुलिस जांच के दौरान बड़ा खुलासा हुआ है। मामले में गिरफ्तार टोटो चालक सायम सुजान की भूमिका केवल वाहन उपलब्ध कराने तक सीमित नहीं थी, बल्कि वह पूरी साजिश का सक्रिय हिस्सा था।

पुलिस के अनुसार, सायम सुजान अपने दोस्त अमन अंसारी के संपर्क में था, जिसने उसे 50 हजार रुपये और बड़े इनाम का लालच देकर इस साजिश में शामिल किया। 16 जून को सायम, अमन अंसारी और सैफ अंसारी ने मिलकर हमले की तैयारी शुरू की। आरोपियों ने पहले इलाके की रेकी की और फिर पेट्रोल सहित अन्य सामान जुटाया।


जांच में सामने आया है कि कांटाटोली स्थित एक होटल के कमरे में पेट्रोल बम तैयार किए गए। बम बनाने में दिक्कत आने पर कथित मास्टरमाइंड ‘राणा जी’ ने व्हाट्सएप के जरिए वीडियो भेजकर निर्देश दिए। इसके बाद बोतलों में पेट्रोल भरकर पेट्रोल बम तैयार किए गए।

आधी रात को आरोपी रैपिडो बाइक से RSS कार्यालय पहुंचे और वहां पेट्रोल बम फेंके। पुलिस के अनुसार, हमले के बाद आरोपियों ने घटना का वीडियो बनाकर अपने कथित आका को भेजा और भुगतान की मांग की। हालांकि उन्हें कोई रकम नहीं मिली।

घटना के बाद आरोपी फरार होने की तैयारी में थे, लेकिन रांची पुलिस की विशेष टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क और कथित मास्टरमाइंड की भूमिका की जांच कर रही है।

पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और इस घटना से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है।

Leave a Reply