रांची के सभी स्कूल 27 जून को रहेंगे बंद, मोहर्रम जुलूस के चलते जिला प्रशासन का बड़ा फैसला

Spread the love

रांची: मोहर्रम पर्व के अवसर पर रांची जिला प्रशासन ने 27 जून 2026 (शनिवार) को जिले के सभी सरकारी, गैर-सरकारी, सहायता प्राप्त एवं निजी विद्यालयों में पूर्ण अवकाश घोषित किया है।


यह निर्णय जिले के विभिन्न क्षेत्रों में ताजिया एवं अखाड़ा जुलूस निकाले जाने के कारण लिया गया है। प्रशासन के अनुसार जुलूस के दौरान कई प्रमुख मार्गों पर यातायात प्रभावित रहेगा, जिससे स्कूली बच्चों की आवाजाही में असुविधा हो सकती है। इसी को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने छात्रों की सुरक्षा और सुविधा के लिए यह फैसला लिया है।

जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देशानुसार 27 जून को जिले के सभी विद्यालय बंद रहेंगे। हालांकि, जिन विद्यालयों में पहले से परीक्षा निर्धारित है, वे केवल अत्यंत आवश्यक होने पर जिला शिक्षा पदाधिकारी (DEO), रांची को पूर्व सूचना देकर परीक्षा आयोजित कर सकते हैं।


जिला प्रशासन ने सभी विद्यालय प्रबंधन, अभिभावकों और आम नागरिकों से सहयोग बनाए रखने तथा मोहर्रम पर्व को शांति, सौहार्द और आपसी भाईचारे के साथ संपन्न कराने की अपील की है।

Leave a Reply