रांची के गायक रोहित अखौरी का प्रेरणादायक सफर, संघर्ष से बॉलीवुड तक बनाई पहचान ।

Spread the love

रांची: झारखंड की राजधानी रांची के प्रतिभाशाली गायक रोहित अखौरी ने अपने संघर्ष, मेहनत और संगीत के प्रति समर्पण के बल पर बॉलीवुड तक का सफर तय किया है। मुंबई जाने से पहले उन्होंने कई संगीत प्रतियोगिताओं और रियलिटी शोज़ में हिस्सा लिया। शुरुआती दौर में सफलता नहीं मिली, लेकिन उन्होंने हार मानने के बजाय अपनी तैयारी और मजबूत की।


मुंबई में आयोजित सा रे गा मा के ऑडिशन के दौरान उन्हें प्रसिद्ध गीतकार फैयाज अनवर के सामने अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिला। करीब एक घंटे तक चले कठिन ऑडिशन के बाद उनकी आवाज़ को पसंद किया गया। इसके बाद फैयाज अनवर ने उन्हें पांच साल का कॉन्ट्रैक्ट ऑफर किया।


वर्ष 2010 में रोहित अखौरी का पहला म्यूजिक एल्बम “कई ख्वाहिशें” वर्ल्ड वाइड रिकॉर्ड्स के बैनर तले रिलीज़ हुआ। एल्बम के सभी गीत फैयाज अनवर ने लिखे, जबकि संगीत जोगी घोष ने दिया। इस एल्बम के गीत आज भी जियोसावन और स्पॉटिफाई जैसे प्रमुख म्यूजिक प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं।


रोहित की गायकी से प्रभावित होकर वरिष्ठ संगीतकार पद्मश्री रवि ने उनकी आवाज़ की सराहना करते हुए कहा, “A Breath of Fresh Air After a Long Time.” इसके बाद रोहित ने पद्मविभूषण उस्ताद गुलाम मुस्तफा खान से दो वर्षों तक शास्त्रीय संगीत की विधिवत शिक्षा प्राप्त की।


साल 2017 में रिलीज़ हुई हिंदी फिल्म “अजब सिंह की गजब कहानी” में रोहित अखौरी ने अपना पहला प्लेबैक गीत गाया। उनका यह सफर झारखंड के युवाओं के लिए प्रेरणा है और यह साबित करता है कि मेहनत, धैर्य और लगन से हर मंजिल हासिल की जा सकती है।

Leave a Reply