
रांची: सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) को नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति (उपक्रम), रांची की वार्षिक पुरस्कार योजना 2025-26 के अंतर्गत राजभाषा हिंदी के प्रभावी कार्यान्वयन और उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
यह सम्मान रांची स्थित सीएमपीडीआई में आयोजित एक गरिमामय समारोह के दौरान प्रदान किया गया। समारोह में निदेशक (तकनीकी/सीआरडी) नृपेन्द्र नाथ ने सीसीएल के महाप्रबंधक (राजभाषा) अशोक कुमार को पुरस्कार प्रदान किया।
कार्यक्रम में गृह मंत्रालय के पूर्वी क्षेत्र के उप-निदेशक (राजभाषा) विचित्रसेन गुप्त पर्यवेक्षक के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने राजभाषा के क्षेत्र में सीसीएल द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की। इस अवसर पर सीसीएल के उप-प्रबंधक (राजभाषा) दिविक दिवेश भी मौजूद रहे।
कंपनी ने इस उपलब्धि का श्रेय सीसीएल के सीएमडी निलेन्दु कुमार सिंह के नेतृत्व और निदेशक (मानव संसाधन) हर्ष नाथ मिश्र के मार्गदर्शन को दिया है। सीसीएल ने राजभाषा नीति के प्रभावी क्रियान्वयन, हिंदी के बढ़ते प्रयोग, कर्मचारियों के प्रशिक्षण और प्रशासनिक व तकनीकी कार्यों में हिंदी के विस्तार के माध्यम से सार्वजनिक उपक्रमों में अपनी अलग पहचान बनाई है।
