
रांची: मेन रोड स्थित संकटमोचन मंदिर के तृतीय तल पर स्वर्गीय तिलक राज अजमानी की पावन स्मृति में अजमानी परिवार द्वारा निर्मित अत्याधुनिक हॉल एवं लिफ्ट का लोकार्पण शनिवार को झारखंड के राज्यपाल Santosh Gangwar के करकमलों द्वारा संपन्न हुआ।

इस अवसर पर अजमानी परिवार के सदस्य कुणाल अजमानी ने बताया कि यह आधुनिक एवं सुसज्जित हॉल समाजहित में विभिन्न सामाजिक, धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए समर्पित रहेगा। उन्होंने कहा कि यह पहल स्वर्गीय तिलक राज अजमानी के सेवा, समर्पण एवं सामाजिक सरोकारों को सदैव जीवंत रखने का एक विनम्र प्रयास है।

लोकार्पण समारोह में C. P. Singh, Roshni Khalkho, पूर्व विधायक Gulshan Lal Ajmani सहित विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं के पदाधिकारी, गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में रामभक्त उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने स्वर्गीय तिलक राज अजमानी के सामाजिक योगदान को याद करते हुए इस पहल की सराहना की। अजमानी परिवार ने समारोह में शामिल सभी अतिथियों, श्रद्धालुओं एवं शुभचिंतकों का आभार व्यक्त करते हुए उनके सहयोग और शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद दिया।

