CM हेमंत सोरेन की मौजूदगी में झारखंड ने रचा इतिहास, ₹99,639 करोड़ के 14 बड़े MoU पर हुए हस्ताक्षर

Spread the love

रांची/नई दिल्ली: झारखंड सरकार ने राज्य के औद्योगिक, डिजिटल और पर्यटन विकास को नई गति देने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है। राष्ट्रीय हितधारक परामर्श (National Stakeholders’ Consultation) के समापन सत्र में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की उपस्थिति में कुल 14 महत्वपूर्ण MoU पर हस्ताक्षर किए गए। इन समझौतों के जरिए राज्य में ₹99,639 करोड़ से अधिक के निवेश का प्रस्ताव मिला है।


उद्योग विभाग के तहत जिंदल स्टील लिमिटेड ने ₹40,000 करोड़ और जिंदल न्यूक्लियर पावर प्राइवेट लिमिटेड ने ₹30,000 करोड़ के निवेश समझौते किए। यह निवेश झारखंड में उद्योगों के विस्तार, रोजगार सृजन और आर्थिक विकास को नई दिशा देगा।


डिजिटल परिवर्तन को गति देने के लिए सूचना प्रौद्योगिकी एवं ई-गवर्नेंस विभाग ने Google Cloud और Wadhwani Group के साथ रणनीतिक साझेदारी की है। इन समझौतों के माध्यम से राज्य में डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत होगा और ई-गवर्नेंस सेवाओं का विस्तार किया जाएगा।


वहीं पर्यटन क्षेत्र में TATA Motors के साथ माइनिंग टूरिज्म को बढ़ावा देने तथा EaseMyTrip के साथ पर्यटन प्रचार-प्रसार और पर्यटकों तक व्यापक पहुंच बढ़ाने के लिए समझौते किए गए हैं।


इन सभी MoU पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की गरिमामयी उपस्थिति में हस्ताक्षर हुए। इस अवसर पर मंत्री दीपिका पांडेय, संजय प्रसाद यादव, सुदिव्य कुमार, इरफान अंसारी, मुख्य सचिव अविनाश कुमार, विकास आयुक्त अजय कुमार सिंह सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

राज्य सरकार का मानना है कि ये ऐतिहासिक समझौते झारखंड को उद्योग, तकनीक और पर्यटन के क्षेत्र में नई पहचान दिलाने के साथ-साथ बड़े पैमाने पर रोजगार और निवेश के अवसर भी पैदा करेंगे।

Leave a Reply