विधायक मंगल कालिंदी ने किए तिरुपति बालाजी के दर्शन, पांचवीं बार बाल दान कर निभाई आस्था की परंपरा

Spread the love

जमशेदपुर: जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र के विधायक मंगल कालिंदी ने आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले में स्थित विश्व प्रसिद्ध श्री तिरुपति बालाजी मंदिर में भगवान श्री वेंकटेश्वर स्वामी के दर्शन कर झारखंडवासियों की सुख-समृद्धि, बेहतर स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


भगवान विष्णु के अवतार माने जाने वाले श्री वेंकटेश्वर स्वामी के प्रति अपनी गहरी आस्था व्यक्त करते हुए विधायक मंगल कालिंदी ने मंदिर की परंपरा के अनुसार अपने सिर के बाल भी दान किए। उन्होंने बताया कि वे लगातार पिछले पांच वर्षों से तिरुपति बालाजी के दर्शन कर हर बार बाल दान की परंपरा का श्रद्धापूर्वक पालन कर रहे हैं।


विधायक ने कहा कि तिरुपति बालाजी का आशीर्वाद उन्हें जनसेवा और लोगों के कल्याण के लिए निरंतर कार्य करने की नई ऊर्जा और प्रेरणा देता है। उन्होंने भगवान से पूरे झारखंड की खुशहाली, शांति और समृद्धि की प्रार्थना की।


इस अवसर पर सरबजोत सिंह भाटिया भी उनके साथ तिरुपति बालाजी मंदिर पहुंचे और विधिवत पूजा-अर्चना में शामिल हुए।

Leave a Reply