रांची: गणगौर अपार्टमेंट पर सड़क पर गंदा पानी और मल-मूत्र बहाने का आरोप, थाने में शिकायत ।

Spread the love

जहां राजधानी रांची में एक तरफ जमीन को लेकर विवाद हो रहा है वहीं दूसरी तरफ धड़ल्ले से बन रहे अपार्टमेंट में कई तरह की समस्याएं देखी जा रही है, ना सड़क का ठिकाना है, ना नाले का ठिकाना है बस अपार्टमेंट बिल्डिंग पर बिल्डिंग बनती जा रही है ।


इसी बीच ताजा मामला बरियातू के जोड़ा तालाब के पास गणगौर अपार्टमेंट का गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है जिससे स्थानीय लोग काफी परेशान है क्या कुछ कहते हुए नजर आ रही है वहां की स्थानीय महिलाएं देखिए।

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि अपार्टमेंट प्रबंधन द्वारा सीवेज और सेप्टिक टैंक के गंदे पानी एवं मल-मूत्र का उचित निपटान नहीं किया जा रहा है।

आवेदन के अनुसार, अपार्टमेंट से निकलने वाला गंदा पानी और मल-मूत्र सीधे सार्वजनिक सड़क पर बहाया जा रहा है, जिससे क्षेत्र में लगातार दुर्गंध फैल रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क पर पैदल चलना और दोपहिया वाहनों का आवागमन भी मुश्किल हो गया है।

शिकायत में यह भी कहा गया है कि इस गंदगी के कारण डेंगू, मलेरिया सहित अन्य संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा बढ़ गया है, जिससे आसपास रहने वाले लोगों के स्वास्थ्य पर गंभीर असर पड़ सकता है।

शिकायतकर्ता ने बरियातू थाना प्रभारी से मामले की जांच कर अपार्टमेंट प्रबंधन के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने तथा सड़क पर गंदा पानी और मल-मूत्र बहाने की प्रक्रिया को तत्काल रोकने की मांग की है।

Leave a Reply