रांची विश्वविद्यालय के खोरठा विभाग में एम.ए. सत्र 2025–2027 की कक्षाओं का शुभारंभ, नवप्रवेशी विद्यार्थियों का हुआ स्वागत

Spread the love

रांची: रांची विश्वविद्यालय के विश्वविद्यालय खोरठा विभाग में सोमवार को एम.ए. सत्र 2025–2027 की कक्षाओं का उत्साहपूर्ण वातावरण में शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर नवप्रवेशी विद्यार्थियों के स्वागत के लिए विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।


कार्यक्रम की अध्यक्षता विभागाध्यक्ष डॉ. कुमारी शशि ने की। उन्होंने विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए अनुशासन, नियमित अध्ययन, शोध-चेतना तथा खोरठा भाषा एवं संस्कृति के संरक्षण के प्रति समर्पित रहने का संदेश दिया। साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों को जीवन और शिक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण गुरु मंत्र देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


इस अवसर पर विभाग की प्राध्यापिका डॉ. अर्चना कुमारी, डॉ. निरंजन कुमार, डॉ. दिनेश कुमार एवं डॉ. नकुल कुमार ने भी विद्यार्थियों को संबोधित किया। सभी शिक्षकों ने विश्वविद्यालय जीवन के महत्व, शैक्षणिक उत्कृष्टता, शोध की संभावनाओं तथा खोरठा भाषा एवं साहित्य के अध्ययन की उपयोगिता पर विस्तार से प्रकाश डाला।


कार्यक्रम के दौरान विभाग के शोधार्थियों ने भी नवप्रवेशी विद्यार्थियों का स्वागत किया और उन्हें विभाग की शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों से अवगत कराया। सौहार्दपूर्ण वातावरण में आयोजित इस कार्यक्रम में विभाग के सभी शिक्षक, शोधार्थी एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Leave a Reply