धनबाद: कोयला कारोबारियों के ठिकानों पर ईडी की ताबड़तोड़ छापेमारी, सीढ़ी लगाकर घर में घुसी टीम

Spread the love

धनबाद: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मंगलवार सुबह धनबाद में कोयला कारोबारियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई शुरू की। ईडी की टीम ने शहर के कई कोयला कारोबारियों के ठिकानों पर एक साथ ताबड़तोड़ छापेमारी की।

छापेमारी के दौरान एक कोयला कारोबारी ने अपने आवास का गेट नहीं खोला। इसके बाद ईडी की टीम ने सीढ़ी लगाकर परिसर के अंदर प्रवेश किया और अपनी कार्रवाई शुरू की।

बताया जा रहा है कि ईडी की टीमें अलग-अलग स्थानों पर एक साथ कार्रवाई कर रही हैं। फिलहाल छापेमारी जारी है। ईडी की ओर से अभी तक इस कार्रवाई को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

Leave a Reply