
रांची/नामकुम। नामकुम स्थित खिजरी विधायक सह कांग्रेस विधायक दल के उप नेता राजेश कच्छप के आवासीय कार्यालय, लुपुंग टोली में रविवार को विभिन्न राजनीतिक दलों से जुड़े कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

कांग्रेस के मुताबिक, इन नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की विचारधारा, राहुल गांधी के नेतृत्व तथा पार्टी की जनहितकारी नीतियों में आस्था जताते हुए कांग्रेस का दामन थामा।

कांग्रेस में शामिल होने वालों में संजीव सिंह उर्फ छोटू, केंद्रीय सदस्य आजसू पार्टी, कौशल सिंह भाजपा नेता, रवि सिंह भाजपा युवा नेता, रविंद्र सिंह आजसू प्रखंड उपाध्यक्ष, एस.के. सिंह, शिव जी यादव, प्रदीप सिंह, अनिल सिंह एवं दिलीप पांडेय आजसू प्रखंड कोषाध्यक्ष प्रमुख रूप से शामिल हैं।

इस मौके पर रांची ग्रामीण कांग्रेस प्रभारी रियाजुल अंसारी और ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष सोमनाथ मुंडा सहित कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

नए सदस्यों का कांग्रेस नेताओं ने स्वागत और अभिनंदन किया। पार्टी नेताओं ने कहा कि नए साथियों के जुड़ने से संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूती मिलेगी और कांग्रेस के संगठनात्मक विस्तार को नई ऊर्जा मिलेगी।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में संविधान, लोकतंत्र, सामाजिक न्याय और जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर पार्टी की लड़ाई को और मजबूती के साथ आगे बढ़ाया जाएगा।

कांग्रेस ने इसे संगठन के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताते हुए कहा कि कांग्रेस का कारवां लगातार बढ़ रहा है।

