लाल गुटवा में 2.55 किमी सड़क सुदृढ़ीकरण कार्य का शिलान्यास, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने कहा—बेहतर सड़क से विकास को मिलेगी रफ्तार

Spread the love

रांची, 25 अगस्त 2026: झारखंड सरकार की ग्रामीण विकास, ग्रामीण कार्य एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने मंगलवार को लाल गुटवा पंचायत में मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 2.55 किलोमीटर लंबी सड़क के सुदृढ़ीकरण कार्य का शिलान्यास किया।


यह सड़क एनएच-23 गुटवाडीह से भाया पीडब्ल्यूडी पथ पुदांग तक जाएगी। सड़क के सुदृढ़ीकरण से आसपास के ग्रामीण इलाकों में आवागमन बेहतर होने की उम्मीद है।
शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि झारखंड सरकार राज्य में सड़क, संपर्क और बुनियादी सुविधाओं के विस्तार को लगातार प्राथमिकता दे रही है। ग्रामीण क्षेत्रों को बेहतर सड़क संपर्क से जोड़ना सरकार के प्रमुख लक्ष्यों में शामिल है।


उन्होंने कहा कि सड़क परियोजना का लाभ केवल आवागमन तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इससे क्षेत्र के सामाजिक और आर्थिक विकास को भी गति मिलेगी। बेहतर सड़क संपर्क से गांवों में विकास की नई संभावनाएं खुलेंगी और लोगों को आवागमन में सुविधा होगी।

कार्यक्रम में स्थानीय विधायक नवीन जायसवाल, आलोक कुमार दूबे, शाहिद अहमद, गौतम उपाध्याय, कमल ठाकुर, बॉबी खान सहित कई गणमान्य लोग और स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a Reply