
रांची, 29 अगस्त 2026। स्थानीय सरना भवन, नगड़ा टोली, रांची में शनिवार को इंटेग्रेटेड रूलर वेलफेयर सोसाइटी (IRWS) के शाखा कार्यालय का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व थाना प्रभारी श्रीमती शीला टोप्पो उपस्थित रहीं और उन्होंने कार्यालय का उद्घाटन किया।

इस अवसर पर संस्था की सचिव निरंजना हेरेंज टोप्पो ने बताया कि संस्था की ओर से झारखंड के सभी जिलों में कार्यालय खोलने की योजना है। इसके माध्यम से प्रखंड, पंचायत और गांव स्तर तक पहुंचकर राज्य सरकार एवं केंद्र सरकार द्वारा संचालित विभिन्न विकास योजनाओं को धरातल तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।

संस्था के अध्यक्ष सुशील कुजूर ने बताया कि इंटेग्रेटेड रूलर वेलफेयर सोसाइटी सोसाइटी एक्ट 1860 के तहत वर्ष 2012-13 में निबंधित संस्था है। संस्था का उद्देश्य झारखंड के लोगों के समग्र विकास के लिए कार्य करना है। उन्होंने कहा कि संस्था सामाजिक विकास और जनकल्याण के क्षेत्र में लगातार सक्रिय रहने के लिए तत्पर है।

उद्घाटन समारोह में अध्यक्ष सुशील कुजूर, सचिव निरंजना हेरेंज टोप्पो, मेम्बर ऑफ सेक्रेटरी राजू उरांव, कोषाध्यक्ष अरविन्द उरांव सहित विनोद कच्छप, कर्मा उरांव, गीता तिर्की, जलेश्वर उरांव, कुसुम मुंडा, रीना किस्पोट्टा, विनीता टोप्पो, मनीला किस्पोट्टा, दीपू टोप्पो और मुन्ना टोप्पो समेत अन्य लोग मौजूद रहे।