मोरहाबादी में श्री कृष्ण जन्मोत्सव में शामिल हुए सीएम हेमंत सोरेन, दही हांडी प्रतियोगिता का किया शुभारंभ

Spread the love

रांची, 4 सितंबर 2026: श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर रांची के मोरहाबादी मैदान में श्री कृष्ण जन्मोत्सव एवं दही हांडी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शामिल हुए। उन्होंने भगवान श्री कृष्ण की पूजा-अर्चना कर राज्यवासियों को जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।


मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर झारखंड के लोगों के सुख, समृद्धि, उन्नति और खुशहाली की कामना की। उन्होंने कहा कि भगवान श्री कृष्ण का जीवन और उनके उपदेश मानवता को सत्य, धर्म, प्रेम, करुणा और कर्तव्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं।


हेमंत सोरेन ने कहा कि जन्माष्टमी का पर्व हमें भगवान श्री कृष्ण के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करने का संदेश देता है। साथ ही समाज में प्रेम, भाईचारा, सद्भाव और आपसी सहयोग की भावना को मजबूत करने की प्रेरणा भी देता है।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु और प्रतिभागी शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने श्री कृष्ण जन्मोत्सव में शामिल प्रतिभागियों को सम्मानित किया और दही हांडी प्रतियोगिता का शुभारंभ भी किया।

मुख्यमंत्री ने कामना की कि भगवान श्री कृष्ण की कृपा और आशीर्वाद से झारखंड में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली बनी रहे तथा राज्य लगातार विकास और उन्नति के पथ पर आगे बढ़ता रहे।

कार्यक्रम में झारखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह, विधायक सुरेश कुमार बैठा, झारखंड कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राजेश ठाकुर, श्री कृष्ण जन्मोत्सव आयोजन समिति के संरक्षक राजीव रंजन प्रसाद सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply