
नेमरा, रामगढ़ | 10 अक्टूबर 2026 झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माता स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी. किशन रेड्डी शनिवार को रामगढ़ जिले के नेमरा स्थित मुख्यमंत्री के पैतृक आवास पहुंचे। यहां उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

इस दौरान केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी ने स्वर्गीय रूपी सोरेन के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी धर्मपत्नी एवं विधायक कल्पना सोरेन से मुलाकात कर उनका ढांढस बंधाया।

केंद्रीय मंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति तथा इस कठिन समय में शोक संतप्त परिवार को दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माता स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन पर विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्रों के लोगों द्वारा शोक संवेदनाएं व्यक्त की जा रही हैं।


