महागठबंधन दल के नेता चंपई सोरेन ने राजपाल को लिखा पत्र,जाने पूरा विषय..।

Spread the love

इंडिया गठबंधन के निर्वाचित नेता चंपई सोरेन ने राजपाल सीपी को पत्र लिखा है उन्होंने अपने पत्र में कहा है कि 31 जनवरी 2024 को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा आपको त्यागपत्र सौंपने एवं रात्रि 08.45 में आपके द्वारा इसे स्वीकार कर लेने के पश्चात ही मेरे नेतृत्व में आपके समक्ष उपस्थित पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमण्डल जिसमें विधायक दल सह झारखण्ड मुक्ति मोर्चा विधायक दल के नेता के रूप में मैं तथा मेरे साथ भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस के विधायक दल के नेता आलमगीर आलम राजद के विधायक सत्यानन्द भोक्ता, सी.पी.आई (एम. एल) के विधायक विनोद कुमार सिंह तथा झारखण्ड विकास मोर्चा (प्र०) के विधायक प्रदीप यादव शामिल थे। हम लोगों ने 47 माननीय विधायकों के समर्थन के दावे एवं 43 विधायकों की हसताक्षरपु समर्थन पत्र आपको सादर समर्पित किया था, जो बहुमत के आकडे से अधिक है। वहीं यह भी उल्लेख करना उचित है कि मेरे साथ सभी 43 विधायक, जिनका हस्ताक्षर समर्थन पत्र में दर्ज है, राजभवन के लिए गए थे, लेकिन वे गेट पर ही खड़े रहे. उन्हें अंदर प्रवेश नहीं मिल पाया।

18 घंटे से राज में असमंजस्य की स्थिति उत्पन्न हो गई है:-

वर्तमान में पिछले लगभग 18 घंटों से राज्य में कोई सरकार अरिता में नहीं है। राज्य में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। वैधानिक प्रमुख होने के नाते हम सभी विधायक বল एवं राज्य की जनता आपने उम्मीद करते हैं कि शीघ्र ही आप एक लोकप्रिय सरकार के गटन का मार्ग प्रशस्त कर राजद को भ्रम की स्थिति से बाहर निकालेंगे।

सरकार के गठन का भार्ग प्रशस्त करने की कृपा की जाय। साथ ही साथ भवदीय से यह भी अनुरोध है कि मुझे सभी विधायकों के साथ आज अपराहन 3 बजे राजभवन में मिले का समय दिया जाय ताकि मैं आपसे विधायकों के साथ मिल कर आपको आश्वस्त कर कि बहुम मेरे साथ है, मैं राज्य में स्थिर सरकार देने का काम कर सकूं।

Leave a Reply