JTET-2026: अभ्यर्थियों की समस्याओं को लेकर विधायक सोमेश सोरेन को सौंपा गया ज्ञापन, सीएम हेमंत सोरेन से हस्तक्षेप की मांग

Spread the love

घाटशिला/रांची: झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET-2026) में अभ्यर्थियों के सामने आ रही विभिन्न समस्याओं को लेकर झारखंड प्रशिक्षित शिक्षक संघ ने मोर्चा खोल दिया है। संघ के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज घाटशिला विधानसभा क्षेत्र के जेएमएम (JMM) विधायक श्री सोमेश सोरेन से मुलाकात की और उन्हें एक ज्ञापन सौंपा। संघ ने विधायक के माध्यम से राज्य के मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन से इस मामले में तत्काल हस्तक्षेप करने की अपील की है।


क्या हैं अभ्यर्थियों की प्रमुख समस्याएं?
विधायक को सौंपे गए ज्ञापन में प्रतिनिधिमंडल ने परीक्षा के दौरान और उससे पहले हुई कई तकनीकी व मानवीय त्रुटियों की ओर ध्यान आकृष्ट कराया है। इनमें मुख्य रूप से शामिल हैं:


OMR शीट में प्रश्न-पुस्तिका की बुकलेट सीरीज (S, T, U, V) का अंकित नहीं हो पाना।


अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड (प्रवेश पत्र) में हुई भारी त्रुटियां।
ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने के दौरान आई विभिन्न तकनीकी समस्याएं।


संघ का कहना है कि इन तकनीकी और मानवीय भूलों के कारण हजारों अभ्यर्थियों का भविष्य दांव पर लग गया है।


सीएम हेमंत सोरेन से हस्तक्षेप की मांग
प्रतिनिधिमंडल ने विधायक महोदय से आग्रह किया है कि वे इस गंभीर विषय को मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी के संज्ञान में लाएं और आवश्यक कदम उठाने की पहल करें। संघ की स्पष्ट मांग है कि OMR बुकलेट सीरीज, एडमिट कार्ड और आवेदन फॉर्म से जुड़ी सभी समस्याओं का निष्पक्ष और न्यायसंगत समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि किसी भी होनहार अभ्यर्थी के भविष्य के साथ कोई अन्याय न हो

।विधायक सोमेश सोरेन ने दिया आश्वासन
इस पूरे मामले पर घाटशिला विधायक श्री सोमेश सोरेन ने बेहद सकारात्मक रुख अपनाया है। उन्होंने अभ्यर्थियों की चिंताओं को गंभीरता से लेते हुए प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया है कि जल्द ही इस विषय पर विस्तृत चर्चा के लिए एक विशेष बैठक की जाएगी। उन्होंने भरोसा दिलाया है कि अभ्यर्थियों की समस्याओं को समझकर उनके समाधान की दिशा में हर संभव और आवश्यक पहल की जाएगी।
अब यह देखना अहम होगा कि सरकार और प्रशासन इन त्रुटियों का क्या समाधान निकालते हैं, जिससे JTET-2026 के अभ्यर्थियों को राहत मिल सके।

Leave a Reply