जेल में कटेगी हेमंत सोरेन की आज की रातअपर डिवीजन की कराई गई साफ-सफाई, ब्लॉक बी में रहेंगे।

Spread the love

बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा होटवार में जेल प्रशासन ने अपर डिविजन वार्ड की साफ सफाई कराई है. अपर डिविजन वार्ड स्थित बी ब्लॉक में हेमंत सोरेन को रखा जाएगा, जहां जेल मैनुअल के अनुसार सारी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी. हेमंत सोरेन को जेल में किसी प्रकार की परेशानी ना हो इसका विशेष ध्यान रखा जा रहा है. यही वजह है कि जेलर अंजय श्रीवास्तव सुरक्षा व्यवस्था से लेकर साफ सफाई कराने तक की जिम्मेदारी खुद संभाले हुए हैं।

बिरसा मुंडा केंद्रीय जेल में अलर्ट:-

होटवार स्थित बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में अलर्ट जारी कर दी गई है. जेल परिसर में काफी संख्या में पुलिस बल के जवानों को तैनात किया गया है. जेल परिसर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है. साथ ही बिरसा मुंडा जेल जाने वाले मार्ग पर बैरिकेडिंग लगा दी गई है.बता दें कि 31 जनवरी को दिनभर पूछताछ की और देर शाम हेमंत सोरेन को ईडी ने उन्हें गिरफ्तार किया था.हेमंत सोरेन को गुरुवार दोपहर बजे कोर्ट में पेश किया गया।

Leave a Reply